कनाडा ने बोस्निया और हर्जेगोविना से ड्रॉ खेलकर हासिल किया पहला अंक लॉस एंजिलिस (ईएमएस)। फीफा विश्व कप फुटबॉल में मेजबान अमेरिका ने पैराग्वे को 4-1 से हराकर विश्व कप इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की, वहीं सह-मेजबान कनाडा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलकर विश्व कप में अपना पहला बहुप्रतीक्षित अंक हासिल किया। ग्रुप डी के इस मुकाबले में अमेरिका ने मैच की शुरुआत से ही अपने इरादे साफ कर दिए थे। सातवें मिनट में कप्तान क्रिश्चियन पुलिसिक ने जबरदस्त हमला किया। इस दौरान दौरान पैराग्वे के डिफेंडर डेमियन बोबाडिला के आत्मघाती गोल ने अमेरिका को शुरुआती बढ़त मिल गयी। इसके बाद, 31वें मिनट में फोलारिन बालोगुन ने पुलिसिक के एक शानदार पास को गोल में बदलकर स्कोर 2-0 कर दिया। पहले हाफ के इंजरी टाइम में बालोगुन ने अपना दूसरा गोल दागकर अमेरिकी टीम को 3-0 की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरे हाफ में, पैराग्वे के मौरिसियो ने 72वें मिनट में एक गोल दागकर स्कोर 3-1 किया, लेकिन यह काफी नहीं था। मैच के अंतिम क्षणोंमें युवा खिलाड़ी जियो रेयना ने एक बेहतरीन गोल कर अमेरिका की 4-1 की ऐतिहासिक जीत पर मुहर लगा दी। यह न सिर्फ फीफा विश्व कप में अमेरिका की सबसे बड़ी जीत है, बल्कि यह पहला अवसर है जब उन्होंने विश्व कप के किसी एक मैच में चार गोल दागे हैं, जो उनकी आक्रामक खेल शैली का प्रमाण है। वहीं दूसरी ओर टोरंटो में सह-मेजबान कनाडा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलकर फीफा विश्व कप में अपना पहला अंक हासिल किया। मैच के 21वें मिनट में बोस्निया के जोवो लुकिच ने गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी, जिसके बाद कनाडा ने वापस के प्रयास शुरु कर दिये। । दूसरे हाफ के 77वें मिनट में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी साइल लारिन ने शानदार गोल दागकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद कनाडा ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी पर बोस्निया का डिफेंस मजबूत बना रहा और अंततः मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ईएमएस 15जून 2026