राज्य
15-Jun-2026


इन्दौर (ईएमएस) विद्यार्थियों को रचनात्मक कला के माध्यम से भावनात्मक अभिव्यक्ति, आत्म-जागरूकता और सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से रेखी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर द साइंस ऑफ हैप्पीनेस द्वारा कक्षा 6ठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए क्रिएटिव आर्ट फॉर इमोशनल वेल-बीइंग समर कैंप का आयोजन एसजीएसआईटीएस सभागार में किया गया। केंद्र की प्रमुख डॉ. सारिका तिवारी के अनुसार शिविर में वाटर कलर पेंटिग, क्रेयॉन आधारित रचनात्मक गतिविधियां, भावनात्मक अभिव्यक्ति अभ्यास, माइंडफुलनेस और खुशीवर्द्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास निर्माण और भावनात्मक संतुलन विकसित करने संबंधी महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किए। वहीं अनुभवी विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों को कला के जरिए अपनी भावनाओं को समझने और व्यक्त करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सहभागिता एवं सक्रिय योगदान के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। शिविर का समन्वयन प्रो. गौरी गुप्ता ने तथा संचालन डॉ. ऋतु शर्मा ने किया। आनंद पुरोहित/ 15 जून 2026