गुवाहाटी (ईएमएस)। गुवाहाटी स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को वर्ष 2026 के लिए दुनिया के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों की सूची में शामिल किया गया है। यह सम्मान प्रतिष्ठित वास्तुकला और डिजाइन पुरस्कार प्रिक्स वर्साय द्वारा दिया गया है, जिसे यूनेस्को से जुड़ा एक अंतरराष्ट्रीय मंच माना जाता है। इस सूची में दुनिया भर के केवल सात हवाई अड्डों को जगह मिली है। गुवाहाटी एयरपोर्ट के साथ नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हुआ है, जिससे भारत की विमानन अवसंरचना को वैश्विक स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। विशेषज्ञों के अनुसार, गुवाहाटी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल असम की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य से प्रेरित है। इसके डिजाइन में बांस की संरचनाओं, हरित क्षेत्रों और पूर्वोत्तर भारत की पारंपरिक वास्तुकला की झलक दिखाई देती है। एयरपोर्ट के भीतर विकसित ‘स्काई फॉरेस्ट’ और प्रकृति आधारित डिज़ाइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहा गया है। सुबोध/१५ -०६-२०२६