ज़रा हटके
16-Jun-2026
...


-भारतीयों की समस्याओं के भी निकलेंगे समाधान ब्रातिस्लावा,(ईएमएस)। पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय के लोगों और स्थानीय कलाकारों ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी की इस यात्रा से भारत और स्लोवाकिया के संबंध और गहरे होंगे, जिससे वहां रहने वाले भारतियों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाने में मदद भी मिल सकेगी। गौरतलब है कि पीएम मोदी को स्लोवाकिया की पारंपरिक रोटी और नमक भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। पीएम मोदी की यात्रा पर स्लोवाक संगीत एवं आध्यात्मिक समूह महादेवा कीर्तन प्रोजेक्ट के संस्थापक और ड्रमर मारेक जिलिनेक ने कहा कि हमारे बैंड को महादेवा कीर्तन प्रोजेक्ट कहा जाता है। मैं गायक नहीं, बल्कि ड्रमर हूं। यह हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है। हम स्लोवाकिया स्थित भारतीय दूतावास के आभारी हैं, जिसने हमें पीएम मोदी के स्वागत में प्रस्तुति देने का अवसर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा कि ब्रातिस्लावा में पीएम मोदी से मिलकर बहुत खुशी हुई। मेरा दिल गर्व से भरा हुआ था। मुझे उन्हें व्यक्तिगत रूप से देखने और उनसे मिलने का अवसर मिला। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं। एक अन्य सदस्य ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि भारत के पीएम से इतने करीब से मिलने और हाथ मिलाने का अवसर मिलेगा। मैं उनके स्वभाव और समर्पण से बेहद प्रभावित हूं। भारतीय समुदाय के एक और सदस्य ने कहा कि यह जानकर अच्छा लगा कि भारत के पीएम पहली बार यहां आए हैं। उनसे मिलकर खुशी हुई। हमें उम्मीद है कि यहां रहने वाले भारतीयों की समस्याओं के समाधान की दिशा में भी सकारात्मक कदम उठेंगे। समुदाय के एक अन्य सदस्य ने कहा कि हम बहुत खुश हैं कि पहली बार हमारे देश के पीएम स्लोवाकिया आए। उन्होंने हमसे हाथ मिलाया, यह हमारे लिए यादगार पल है। स्लोवाक समूह लुक्निका एन्सेम्बल ने पीएम मोदी के ब्रातिस्लावा के ग्रैंड होटल में आने पर भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम प्रस्तुत किया। एन्सेम्बल की नीना ने कहा कि यह सच में बहुत सुंदर अनुभव था और मुझे लगता है कि पीएम मोदी को यह पसंद आया। उन्होंने हमारे उच्चारण की सराहना की, उन्होंने कहा कि हम तैयार थे और मेरा मानना ​​है कि हमने बहुत अच्छा काम किया और हमें अनुभव बहुत पसंद आया और यह बहुत बढ़िया था, इसलिए धन्यवाद। सिराज/ईएमएस 16 जून 2026