मुंबई (ईएमएस)। बेंगलुरु स्थित लीपीफ्रॉग इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 21-23 प्रति शेयर निर्धारित किया है। कंपनी का 88.51 करोड़ का यह आईपीओ बुधवार को निवेशकों के लिए खुलेगा। यह आईपीओ सदस्यता के लिए बुधवार को खुलेगा और शुक्रवार को बंद होगा। इसमें 79.60 करोड़ रुपए के लगभग 3.46 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया निर्गम और 8.91 करोड़ रुपए के लगभग 38.75 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। कंपनी के शेयर बीएसई एसएमई मंच पर सूचीबद्ध होंगे। लीपीफ्रॉग इंजीनियरिंग सर्विसेज एक इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण और कमीशनिंग (ईपीसीसी) कंपनी है जिसका मुख्यालय बेंगलुरु में है। कंपनी ने अपनी मजबूत व्यावसायिक स्थिति का प्रदर्शन करते हुए 384 करोड़ रुपए से अधिक की ऑर्डर बुक बनाई है। इसमें 327 करोड़ रुपए से अधिक की निर्यात परियोजनाएं भी शामिल हैं, जो वैश्विक स्तर पर इसकी क्षमताओं को दर्शाती हैं। सतीश मोरे/16जून ---