क्षेत्रीय
16-Jun-2026
...


सोशल मीड़िया पर अवैध हथियारों को लहर रहे युवक अलीगढ़ (ईएमएस)। थाना हरदुआगंज सोशल मीडिया पर असलहे के साथ प्रदर्शन करने का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। पुलिस की तमाम कड़ाई के बाद भी ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक युवक का हाथ में अवैध कट्टा लेकर पोज देते हुए फोटो वायरल हुआ है। वहीं, एक अन्य फोटो में वह एक साथ तीन कट्टे लेकर खड़ा दिखाई दे रहा है। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।ग्वालरा गांव का है आरोपी युवक मिली जानकारी के अनुसार, वायरल फोटो में दिख रहा युवक थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव ग्वालरा (साधु आश्रम) का निवासी प्रवीण पुत्र पुष्पेंद्र सिंह बताया जा रहा है। युवक ने इलाके में अपना रौब गालिब करने के उद्देश्य से हाथ में अवैध तमंचा लेकर अपनी फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की थी। अब यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने शुरू की जांच, फोटो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है। आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।