क्षेत्रीय
16-Jun-2026


बालाघाट (ईएमएस). मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने वनवृत्त बालाघाट में पदस्थ वनपालों का तबादला किया है। यह तबादला नोडल अधिकारी वनवृत्त बालाघाट द्वारा तैयार प्रस्ताव पर कलेक्टर और प्रभारी के अनुमोदन पश्चात किया गया है। तबादला आदेश 15 जून को जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश में 14 वनपालों का स्वयं के व्यय पर और 11 वनपालों का प्रशासनिक स्तर पर तबादला किया गया है। स्वयं के व्यय पर इनका हुआ तबादला उत्तर सामान्य वनमंडल के वनपाल कमल सिंह व्याम का वनचौकी चिखलाझोड़ी से उत्तर उत्पादन लामता, अरविंद मरावी का विशेष कार्य दक्षिण उकवा से उत्तर उकवा उत्पादन, रेखा भलावे का वनचौकी चाचेरी दक्षिण लामता से वारासिवनी उत्पादन तबादला किया गया है। इसी तरह दक्षिण सामान्य वनमंडल से देवेंद्र कुमार सहारे का जांच नाका सिंगोला पश्चिम लांजी से लांजी डिपो, नंदकिशोर उके का किरनापुर परिक्षेत्र सामान्य से विशेष कार्य लौगुर, संतोष तिलक सिंह सोनवाने का प.स. ककोड़ी किरनापुर से पश्चिम लांजी उत्पादन, ईश्वरदास बिसेन का पश्चिम लांजी उत्पादन से लौगुर उत्पादन, हुकुमचंद नेवारे का पूर्व लंाजी उत्पादन से उत्तर उत्पादन बालाघाट, धनसिंह धुर्वे का परिक्षेत्र बिरसा, सालेटेकरी से परिक्षेत्र सहायक मोहगांव सामान्य पूर्व बैहर, नरेंद्र कुमार बंसोड़ परिक्षेत्र सहायक चरेगांव का परिक्षेत्र सहायक मगरदर्रा, रुपलाल टेकाम का बीट खुदुरगांव पश्चिम बैहर से परिक्षेत्र सहायक मंडई, दिनेश कुमार बरिये का परिक्षेत्र सहायक लामता भाग 2 से परिक्षेत्र सहायक चरेगांव, विनोद कुमार चौरे परिक्षेत्र सहायक पाथरी से परिक्षेत्र सहायक गोदरी और आशीष नागेश्वर का परिक्षेत्र सहायक मोहगांव से परिक्षेत्र सहायक सुलसुली तबादला किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर 11 वनपाल हुए इधर से उधर इसी तरह प्रशासनिक स्तर पर उत्तर सामान्य वनमंडल बालाघाट से वनपाल फूलचंद परते का मोहगांव बीट से अरंडिया बीट, नीतु गिरी गोस्वामी का परिक्षेत्र सहायक लामता भाग 1 का बिरसा, सालेटेकरी उत्पादन, रुपसिंह परते का मगरदर्रा सर्किल से परिक्षेत्र सहायक लामता भाग 2, विनय कुमार धुर्वे प.स. मछुरदा भाग 1 बिरसा दमोह से पश्चिम लांजी और मनोज कुमार चौहान परिक्षेत्र सहायक सोनगुड्डा का परिक्षेत्र सहायक लामता भाग1 में तबादला किया गया है। वहीं दक्षिण सामान्य वनमंडल से वनपाल करीम खान का रिसेवाड़ा बेरियर पूर्व लांजी से बीट केरा परिक्षेत्र वारासिवनी, पवन कुमार पटले परिक्षेत्र सहायक लांजी से उत्तर सामान्य वनमंडल बालाघाट, संजय कुमार विश्वकर्मा प.स. कट्टीपार से प. सहायक खैरलांजी, सुनील कुमार नेवारे प. सहायक सुलसुली का प. सहायक लांजी, अजय चौरे उडऩदस्ता वनवृत्त बालाघाट का प्राचार्य रेंजर कॉलेज बालाघाट, अशोक कुमार भालाधरे का प.स. सिरपुर वारासिवनी से दक्षिण उत्पादन वनमंडल बालाघाट तबादला किया गया है। भानेश साकुरे / 16 जून 2026