कांकेर (ईएमएस)। जिले के अंतागढ़ क्षेत्र के ग्राम टेमरुपानी निवासी तुलसीराम नाग का परिवर आज मंगलवार काे ईसाई धर्म छोड़कर अपने हिंदू धर्म में लौटने का फैसला किया। गांव के मुखिया के संपर्क में आने के बाद तुलसीराम का परिवार अपनी स्वेच्छा से भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन और माता बहादुर कलारिन के समक्ष पुनः अपने मूल धर्म को स्वीकार किया। जहां सभी ने तुलसीराम के पूरे परिवार का स्वागत किया। तुलसीराम नाग का कहना है कि कुह लोगों के बहकावे में उसे अपने मूल धर्म को छोड़ना पड़ा था। लेकिन अब वह अपनी गलती को सुधारते हुए अपने धर्म में आ गए। इस अवसर पर सामाजिक बंधु, ग्रामवासी, पटेल और गायता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। समाज के लाेगाे ने तुलसीराम नाग के परिवार की वापसी का स्वागत किया। सत्यप्रकाश /चंद्राकर/16 जून 2026