उल्हासनगर, (ईएमएस)। एक शख्स द्वारा बिना वजह ३६ साल के युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल करने का मामला सामने आया है। प्राप्त खबर के अनुसार कैंप एक, भीमनगर में रहने वाले सुनील भीमा बिजबरे (३६) ने कैंप एक, एमआईडीसी पानी की टंकी के पास इंदिरा नगर में रहने वाले संजय निकम (५९) के खिलाफ उल्हासनगर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में सुनील ने पुलिस को बताया कि उल्हासनगर के कैंप एक, रिक्शा यूनियन की ऑफिस कै पास सोमवार दोपहर तीन बजे जब वो अपने परिचित के साथ हंसी मजाक कर रहा था तब वहां संजय निकम आया और उसे लगा कि उसके खिलाफ बात कर है और इसी गलफहमी में उसने धारदार हथियार से उसपर हमला कर उसे घायल कर दिया। बहरहाल मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक रंजीत वालके कर रहे हैं। संतोष झा- १६ जून/२०२६/ईएमएस