क्षेत्रीय
16-Jun-2026


गुमला(ईएमएस)।राज्य के पूर्व सीएम सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन मंगलवार को गुमला पहुंचे।इस मौके पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने राज्य के सीएम हेमंत सोरेन सरकार पर बरसते हुए कहा है कि राज्य में आदिवासियों की संख्या घट रही है।इसके पीछे हेमंत सोरेन है।खुद हेमंत सोरेन के इलाके से आदिवासी घट गये हैं। आदिवासियों की संख्या घटना चिंता की बात है। उन्होंने यह भी कहा है कि वर्ष 2029 के चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ आयेगी।आज हेमंत सोरेन के सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। अवैध बालू का कारोबार किसी से छिपा हुआ नहीं है। 2029 में सीएम के प्रबल दावेदार के सवाल पर चंपाई सोरेन ने कहा है कि यह पार्टी निर्णय लेगी कि कौन सीएम बनेगा।ऐसे, वे भाजपा के कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। चंपाई सोरेन ने यह भी कहा कि जब मैं राज्य का पांच माह तक सीएम था।तब मैंने राज्य के विकास के लिए कई काम किया। कई नयी योजनाओं को शुरू किया। आज हेमंत सोरेन मेरी ही योजना पर काम कर रहे हैं। लेकिन काम में पारदर्शिता नहीं है। क्योंकि, भ्रष्टाचार में डूबी राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने जनता का भला नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज अगर जलजीवन मिशन में गड़बड़ी हो रही है तो इसके पीछे झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा है कि नरेंद्र मोदी एक नयी सोच के साथ काम कर रहे हैं।जनता की भलाई के लिए केंद्र सरकार कई योजना चला रही है। दुनिया में सबसे अधिक ऑनलाइन लेनदेन भारत में होता है।शहर से गांव तक सड़कों की कनेक्टिविटी बढ़ी है। जनजातियों के लिए केंद्र सरकार ने कई योजना शुरू की।जिसका लाभ मिल रहा है।मौके पर जिला अध्यक्ष सागर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू, विनय कुमार लाल, सविंद्र सिंह, संदीप प्रसाद, सुरेश सिंह, बबलू वर्मा, लक्ष्मी बड़ाइक सहित कई लोग थे। कर्मवीर सिंह/16जून/26