क्षेत्रीय
16-Jun-2026


उल्हासनगर, (ईएमएस)। उल्हासनगर में अपनी दुकान का दुरुस्ती करवा रहे एक शख्स पर चार लोगों द्वारा हमला कर उन्हें घायल करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कल्याण तालुका के वरप गांव में रहने वाले आशुतोष जिलेदार सिंह (३६) ने गुरुमित सिंग, उसके छोटे भाई, उसके दुकान का एक कर्मचारी एवं एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उल्हासनगर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में आशुतोष ने पुलिस को बताया कि उल्हासनगर के कैंप दो, ओटी सेक्शन, मच्छी मार्केट में वो अपनी दुकान का दुरुस्ती करवा रहा था जिसकों लेकर उन चारों ने विरोध किया और इसी बात को लेकर १५ जून की शाम सवा सात बजे उन्हें लोहे की रॉड और हाथों से पीट दिया। इस मारपीट में उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक दीपक यादव कर रहे हैं। संतोष झा- १६ जून/२०२६/ईएमएस