क्षेत्रीय
10-Jun-2025
...


-पति भी झुलसा भोपाल(ईएमएस)। ईटंखेड़ी इलाके में पारिवारिक विवाद में पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। आग लगने के चक्कर पति भी बुरी तरह से आग में झुलस गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार के मुताबिक राधिक मालवीय पति दीपक मेहरा (33) ग्राम परवलिया सानी में रहती है। उसका अपने पति से लंबे समय से विवाद चल रहा है। महिला ने अपने पति की शिकायत महिला थाने में भी की है। शादी को करीब 15 साल हो चुके हैं, और उसके दो बच्चे भी हैं। कल सुबह करीब पांच बजे वह अपने बच्चों के साथ घर में सौ रही थी। तभीउ सका पति आया और विवाद करने लगा। इतना ही नहीं उसे घसीटकर घर से बाहर लाया और पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। आग लगने के चक्कर में पति भी आग में झुलस गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आए और आग को बुझाया। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि दोनों पति-पत्नी करीब 50 प्रतिशत झुलस गए हैं। साथ ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जुनेद / 10 जून