राष्ट्रीय
17-Sep-2025


नई दिल्ली(ईएमएस)। साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, रविवार को लगने वाला है। यह ग्रहण कन्या राशि में रात 11 बजे से लेकर देर रात 03.23 बजे तक लगेगा। धार्मिक मान्यताओं में सूर्य ग्रहण को शुभ-अशुभ घटनाओं से जोडक़र देखा जाता है। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ता है। कुछ राशियों को सकारात्मक बदलाव लेकर आता है, वहीं कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आगामी चंद्र ग्रहण से धनु राशि के जातकों को बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। विनोद उपाध्याय / 17 सितम्बर, 2025