पर्थ (ईएमएस)। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचने ही भारतीय क्रिेकेट टीम ने अभ्यास शुरु कर दिया है। भारतीय टीम यहां 19 अक्टूबर से तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेगी। इस सत्र में सभी की नजरें अनुभवी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी। ये दोनो बल्लेबाज करीब सात महीने बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं। दोनो ही इस सीरीज का महत्व जानते हैं। ऐसे में दोनो को अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी करते देखा गया। विराट और रोहित फरवरी-मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से ही खेल से दूर हैं। इन दोनो ने ही नेट्स में करीब 30 मिनट तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। की। टीम के अभ्यास के दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर भी पूरे समय उपस्थित थे। विराट और रोहित ने टी20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में अब दोनो एकदिवसीय प्रारुप में ही खेलते हैं। जिस प्रकार से युवाओं को अवसर मिल रहा है। उससे हो सकता है ऑस्ट्रेलिया दौरा इन दोनो दिग्गजों का अंतिम दौरा हो। अगर ये दोनो इस सीरीज में विशेष प्रदर्शन करते हैं तभी भविष्य के लिए ये टीम में रह पायेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में सभी की निगाहें रोहित और कोहली के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी। इसलिए यह सीरीज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन दोनों के भविष्य को लेकर सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इन दोनो का ही लक्ष्य विश्व कप 2027 खेलना है पर बढ़ती उम्र को देखते हुए अभी ये संभव नहीं दिख रहा है। नए कप्तान शुभमन गिल ने दोनों के लंबे अनुभव को टीम के लिए महत्वपूर्ण बताय है पर कोच और चयनसमिति ने भी तक इनको लेकर कोई सकारात्मक संकेत नहीं दिये हैं। गिरजा/ईएमएस 17 अक्टूबर 2025