क्षेत्रीय
24-Oct-2025


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। युवक कांग्रेस की परासिया विधानसभा की कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल ने बताया कि उत्कर्ष वाल्मीकि परासिया विधानसभा के अध्यक्ष बनाए गए हैं। राजा दुबे परासिया विधानसभा प्रभारी रहेंगे। जीतू प्रजापति परासिया विधानसभा कायकारी अध्यक्ष, मोहम्मद आमिर परासिया ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष, युवराज राठौर चांदामेटा ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष, अनवर शेख चांदामेटा नगर कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा विधानसभा में ब्लाक और शहर अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियेां की नियुक्तियां भी की गई है। ईएमएस/मोहने/ 24 अक्टूबर 2025