क्षेत्रीय
25-Oct-2025


ग्वालियर ( ईएमएस ) | रेलवे स्टेशन पर उद्घोषणा से ट्रेनों की जानकारी तो मिल ही रही है। साथ ही छठ पूजा से जुड़े पारंपरिक गीत भी सुनाई दे रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि भारतीय रेल पहली बार ऐसे पारंपरिक लोकगीतों को स्टेशन उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से प्रसारित करना शुरू किया है। छठ के गीत झांसी मंडल के ग्वालियर सहित सभी बड़े स्टेशनों पर सुनाई दे रहे हैं। यह पहल यात्रियों को न केवल अपने घर और संस्कृति से जोड़ रही है, बल्कि उन्हें एक भावनात्मक अनुभव भी प्रदान कर रही है। छठ पर्व लोक आस्था का ऐसा उत्सव है जो लोकगीतों के बिना अधूरा माना जाता है। महिलाएं समूह में छठ मैया के गीत गाते हुए घाटों की ओर जाती हैं और सूर्यदेव तथा छठी मैया से परिवार और समाज की समृद्धि की कामना करती हैं। इसलिए छठ पूजा पर अपने घर जा रहे लोगों को झांसी मंडल के रेलवे स्टेशनों पर इन लोकधुनों की गूंज ने यात्रियों को घर की मिट्टी की खुशबू और अपनी संस्कृति की आत्मीयता का अनुभव हो रहा है।