क्षेत्रीय
25-Oct-2025
...


नाली बनाकर लेना पड़ रहा पानी कोरबा (ईएमएस) कोरबा नगर निगम के पश्चिम क्षेत्र में पानी आपूर्ति के लिए बनाया गया सर्वेश्वर एनीकट कई दिनों से सूखा है। 6 गेटों की मरम्मत के लिए पानी बहाने से इंटेकवेल का हिस्सा भी सूखा पड़ा है। इस वजह से नाली बनाकर पानी लेना पड़ रहा है। गेटों को बंद नहीं किया गया तो पानी आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। गेरवा घाट पुल से 500 मीटर दूर एनीकट का निर्माण हुआ है। वर्ष 2021 से दर्री, सर्वमंगला जोन में पेयजल के लिए पानी आपूर्ति की जा रही है। एनीकट की लंबाई 630 मीटर है। इसमें 105 गेट लगे हैं। इनमें से 6 गेट खराब होने पर इसकी मरम्मत कराई जा रही है। इसके लिए 22 गेट खोले गए हैं। इस वजह से पानी का भराव नीचे चला गया है। ऊपरी हिस्से में नदी की धार नजर आ रही है। इंटेकवेल तक पहले भराव रहता था। वह काफी दूर चला गया है। इस वजह से नाली बनाकर पानी ले रहे हैं। 25 अक्टूबर / मित्तल