राष्ट्रीय
14-Nov-2025
...


-मृतकों की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज रतलाम,(ईएमएस)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रतलाम जिले के माही क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में गिर गई। आवाज सुन आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम सक्रिय हो गईं। काफी देर मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। हादसे का शिकार हुई कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले पांच लोगों में एक 12 साल का बच्चा भी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कार दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी, लेकिन अचानक कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चश्मदीदों के बयान मौके की स्थिति और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह पता लगाया जाएगा कि यह दुर्घटना लापरवाही, तेज रफ्तार या किसी तकनीकी खामी के कारण हुई। सिराज/ईएमएस 14नवंबर25