क्षेत्रीय
10-Dec-2025


सर्द हवाओं ने के कारण तापमान 7 डिग्री से नीचे आया छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जिले में सर्दी अपने तीखे तेवर लेकर वापस लौटी है। पिछले तीन दिनों से जिले में रात का तापमान 2 डिग्री तक नीचे गिरा है। देश के अन्य इलाकों में चल रही बर्फीली हवाओं के कारण जिले में भी अब शीतलहर चल रही है। जिले के जंगलों से घिरे तराई वाले क्षेत्रों में रात का तापमान 7 डिग्री से भी नीचे पहुंच रहा है। बुधवार की सुबह जिले का औसत न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसी दौरान जुन्नारदेव से लेकर तामिया बेल्ट में खुले मैदानी और वनांचलों में सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया। यहंा रात का तापमान 7 डिगी से नीचे आ गया। जिले के अमरवाड़ा-हर्रई क्षेत्र में भी तापमान इसी के आसपास रहा। मौसम विभाग ने पहले ही दिसंबर के दूसरे सप्ताह में सर्दी और तेज बढऩे और शीतलहर चलने की संभावना जताई थी। 5 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8.8, था। 6 दिसंबर को 8.4, 7 दिसंबर को 9.4, 8 दिसंबर 9.6 डिग्री रात का तापमान दर्ज किया गया। 9 दिसंबर 9.7 और 10 दिसंबर 7.9 डिग्री रात का तापमान जिले में अंकित किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि देश में इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे देश के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में अच्छी बर्फबारी और बारिश हो रही है। इसी वजह से पहाड़ों से निकलकर आ रही बर्फीली हवाएं प्रदेश और जिले की ओर आ रही हैें जो ठंडक बढ़ा रही हैं। दिन में चिलचिलाती धूप पिछले तीन दिन से दिन में चिलचिलाती धूप लोगों को सहन नहीं हो रही है। सुबह तो ठंड की वजह से लोग गुनगुनी धूप का मजा ले रहे हैं लेकिन दोपहर होते- होते धूप असहनीय हो रही है। मंगलवार-बुधवार केा दिन का तापमान भी अपने औसत से दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.7 डिग्री रहा। मौसम इस समय पूरी तरह खुला हुआ है। इसलिये दिन में धूप तेज लग रही है। बुधवार को दिन में भी हवाएं चलती रहीं। ईएमएस/ मोहने/ 10 दिसंबर 2025