क्षेत्रीय
10-Dec-2025


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। युवक कांग्रेस की शहर कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश और जिला युवक कांग्रेस प्रभारी एकलव्य यहाके और जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल की सहमति से नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष जगदम्बा वर्मा ने कार्यकारिणी बनाई है। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष अजय उइके, अंकित वर्मा, अनुराग यादव, मिन्टू पाल, कृष्णा मटरू स्वामी, पिन्चू पहाड़े, राजा मालवी को, महासचिव की जिम्मेदारी सचिन बिट्टू तिवारी, अर्पण एन्थोनी, अनमोल वर्मा, कार्तिक शर्मा, अनुराग पवार व अनिमेष उइके को सौंपी है।महामंत्री रोहित साहू, हर्षित सूर्यवंशी, अंशुमन शर्मा, अमन वर्मा, जय यदुवंशी, नसीब इवनाती, नोहित कराडे, नगर मंत्री राजेन्द्र डेहरिया, मुबीन खान, मनोज सोनी, यश अलोने, सलमान खान, सचिव शंभू सोनी, प्रवीण, फरहान अली, मनीष उइके को बनाया गया है। मीडिया प्रभारी प्रियांशु मालवी को नियुक्त किया गया है। ईएमएस/ मोहने/ 10 दिसंबर 2025