जबलपुर, (ईएमएस)। हनुमानताल थाना अंतर्गत नूरानी मस्जिद के सामने ठक्करग्राम में पुरानी रंजिश को लेकर एक पेंटर पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. हनुमानताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार हड्डीगोदाम निवासी 20 वर्षीय युवक अहमद अली पेशे से पेंटर है कल शाम वह एक किराना दुकान में सामान ले रहा था तभी अजमेरी नामक युवक वहां आया और पुरानी रंजिश पर गाली गलौच करने लगा. मना करने पर उसने चाकू से वार किया और शराब पीने के लिये 2 सौ रुपये मांगने लगा. चाकू से किये गये हमले में उसकी जांघ सिर और हाथ में चोटें आईं हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296(बी), 119(1), 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। सुनील साहू / शहबाज/ 14 दिसंबर 2025/ 09.00