नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्वी दिल्ली के यमुनापार में वीर बाल दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पांडव नगर गुरुद्वारे में साहिबजादों की प्रदर्शनी देखी और उनके बलिदान को नमन किया। लोगों ने साहिबजादों की शौर्यगाथा सुनकर भावुक हुए। वक्ताओं ने उनके अदम्य साहस और धर्म के प्रति निष्ठा को याद किया, प्रधानमंत्री मोदी को वीर बाल दिवस मनाने के लिए धन्यवाद दिया। मंत्री ने गुरुद्वारे में साहिबजादों के जीवन पर लगी प्रदर्शनी को देखा। गतका का भी आनंद लिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर एक भारतीय को जानना चाहिए कि कैसे वीर साहिबजादों का बलिदान हुआ। उनका बलिदान मानवता को समर्पित रहा। सिख कौम हमेशा मानवता के लिए काम करती है। वहीं सूरजमल विहार में ईस्ट एंड क्लब में दशमेश पब्लिक स्कूल ने बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/27/दिसंबर/2025