पटना, (ईएमएस)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर महात्मा गांधी की विरासत के सम्मान में तथा मनरेगा से जुड़े जन मुद्दों को लेकर आज रविवार को पटना में पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम से गांधी मैदान तक एक शांतिपूर्ण पदयात्रा एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस बात की जानकारी मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने दी। कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है- 1) पूर्वाह्न 11.30 बजे झंडोत्तोलन एवं सदाकत आश्रम स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण। 2) दोपहर 12 बजे सदाकत आश्रम से राजापुल होते हुए गांधी मैदान तक पदयात्रा। 3) अपराह्न 1 बजे गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष जन संवाद कार्यक्रम। संतोष झा- २७ दिसंबर/२०२५/ईएमएस