राज्य
31-Dec-2025


देहरादून (ईएमएस)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देहरादून की लोकसभा सीट के पहले कांग्रेसी सांसद महावीर त्यागी की 126 वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। यहां अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवार कल्याण महापरिषद तथा संयुक्त नागरिक संगठन द्वारा संयुक्त रूप से परेड ग्राउंड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता अवधेश पंत ने की। इस अवसर पर दून में दशकों बाद की गई इस पहल में महावीर त्यागी के नाती सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता अनिल नौरिया भी शामिल रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिन्होंने त्यागी के व्यक्तित्व त्याग, समर्पण से संबंधित कई स्मरण सुनाए। इस अवसर पर सभी त्यागी के चित्र पर सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। गोष्ठी में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य दिनेश सक्सेना ने इनके आजादी के आंदोलन में दिए गए योगदान को अभूतपूर्व बताया। अवधेश पंत ने कहा कि पूर्व सांसद के इस कथनष्क्या इसलिए चुनवाए थे तकदीर ने तिनके,कि बन जाए नशेमन तो कोई आग लगा दे आज भी सत्ताधारियों को सार्थक संदेश दे रहा है। मैती आंदोलन के पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कहा कि जलियांवाला बाग कांड में हुए नरसंहार से आक्रोशित त्यागी महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए आंदोलनों में कई बार गिरफ्तार हुए और तत्कालीन संयुक्त प्रांत के बिजनौर, नगीना, मेरठ, फैजाबाद, नैनी, आगरा, बुलंदशहर की जेलों में ग्यारह वर्ष कैद में बिताए। त्यागी सभा के रामनरेश त्यागी ने बताया 1925 में देशभक्त शर्मदा त्यागी से विवाह होने के बाद ये दून के निवासी बन गए। उन्होंने बताया कि यहां शहर तथा पहाड़ी क्षेत्रों में आजादी के संग्राम का डंका बजाने लगे। अवधेश शर्मा ने बताया दून के जौनसार भाबर क्षेत्र में भूमि सुधार व किसानों के कर्ज की समस्या को हल करने के लिए बनी कमेटी के माध्यम से इन्होंने कर्ज मुक्ति कानून भी बनवाया था। गिरीश चंद्र भट्ट ने कहा वे त्याग तपस्या और लगन के पक्के परन्तु भावुक,ईमानदार, समर्पित कांग्रेस के नेता थे। समन्वय समिति के एस एस गुसाई ने कहा वे संविधान सभा केहै भी सदस्य रहे और 1967 तक तीन लोकसभाओं में इन्होंने दून की लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। समाजसेवी जगमोहन मेंदीरत्ता ने बताया ओएनजीसी, आईआईपी तथा लाल बहादुर शास्त्री अकादमी मसूरी और हरिद्वार में बीएचईएल. जैसे प्रतिष्ठानों की स्थापना में पूर्व सांसद का महत्वपूर्ण योगदान था। सुशील त्यागी ने कहा केंद्र सरकार में उन्होंने राजस्व तथा रक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने बैंगलोर के हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड में हवाई जहाजों का निर्माण कार्य भी शुरू कराया। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/31 दिसंबर 2025