क्षेत्रीय
31-Dec-2025
...


बिलासपुर (ईएमएस)। धान खरीदी अभियान के अंतर्गत अब तक जिले में 3.11 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। खरीदे गये धान की कीमत लगभग 739 करोड़ रूपये है। मार्कफेड से मिली जानकारी के अनुसार गत वर्ष के इस तिथि तक धान खरीदी की तुलना में 79 प्रतिशत धान की आवक हो चुकी है। 30 दिसम्बर को 15 हजार 464 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई। समिति द्वारा खरीदे गये धान में से 3.06 लाख मी.टन धान को कस्टम मिलिंग के लिए राईस मिलर्स को डीओ जारी कर दिया गया है। डीओ का प्रतिशत कुल खरीदे गये धान का 98 फीसदी है। इसमें से 2 लाख 48 हजार मीटरिक टन धान का उठाव भी किया जा चुका है। जारी डीओ के विरूद्ध 81 प्रतिशत धान का उठाव राईस मिलरों द्वारा किया जा चुका है। मालूम हो कि जिले में 1.33 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों में से लगभग 61 हजार किसानों ने अपने उपज का विक्रय कर लिया है। किसानों ने अपना संपूर्ण धान बेचने के उपरांत लगभग 840 हेक्टेयर रकबे का समर्पण किया है। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 31 दिसंबर 2025

खबरें और भी हैं

( ग्वालियर ) अत्याधुनिक पिंक लाउंज का शुभारंभ आज ग्वालियर दिनांक 31 दिसम्बर 2025- नगर निगम ग्वालियर द्वारा आनंद नगर वार्ड 5 में महिलाओं के उपयोग हेतु अत्याधुनिक पिंक लाउंज (विशेष सुविधा केन्द्र) बनाया गया है।जिसका शुभारंभ 01 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा कामकाजी महिलाओं की विशेष सुविधा को ध्यान में रखते हुए 25 लाख रुपये की लागत से आनंद नगर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर पटरी की सब्जी मंडी के पास अत्याधुनिक पिंक लाउंज (विशेष सुविधा केन्द्र) बनाया गया है। इस केंद्र पर महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टिगत महिला केयर टेकर तैनात रहेगी। अत्याधुनिक पिंक लाउंज (विशेष सुविधा केन्द्र) का शुभारंभ महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार, सभापति श्री मनोज तोमर, नेता प्रतिपक्ष श्री हरिपाल, मेयर इन काउंसिल के सदस्य श्री अवधेश कौरव, उपनेता सत्तापक्ष श्री मंगल यादव एवं स्थानीय पार्षद श्री पीपी शर्मा द्वारा किया जाएगा। सूचना क्र./1781