क्षेत्रीय
31-Dec-2025


बिलासपुर (ईएमएस)। राजस्व कर की वसूली कर निकाय कोष में जमा नहीं करने वाले जोन क्रमांक 2 के आरआई रामनारायण देवांगन को निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने निलंबित कर दिया है। इसके अलावा उक्त राशि की वसूली आरआई रामनारायण देवांगन से करने के निर्देश दिए गए है,आरआई द्वारा राशि जमा नहीं करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। निलंबन अवधि के दौरान आरआई रामनारायण देवांगन का मुख्यालय राजस्व विभाग (विकास भवन) होगा। नगर निगम के जोन क्रमांक 2 में पदस्थ राजस्व निरीक्षक रामनारायण देवांगन द्वारा जोन क. 02 में वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक संपत्तिकर, समेकित कर एवं यूजर चार्ज की वसूल की गयी राशि 14,18,207/- (चौदह लाख अ_ारह हजार दो सौ सात रूपये) निकाय कोष में जमा नहीं किया गया,जो आर्थिक अनियमितता को दर्शाता है। इसके लिए छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) 1966 के नियम 09 (1) (ख) के तहत निगम कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव रामनारायण देवांगन को निलंबित किया गया है। पूरा मामला नगर निगम के जोन क्रमांक-2 का है जहां राजस्व कर का 14,18,207 रूपये की गड़बड़ी इंटरनल ऑडिट में सामने आया। अभी वर्ष 2023-24 का ऑडिट चल रहा है, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ।ऑडिट रिपोर्ट निगम आयुक्त को सौंपा गया, जिसमें इस बात का खुलासा होने पर आयुक्त ने संयुक्त संचालक वित्त के नेतृत्व में इस मामले की जांच कराई,जांच रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद निगम कमिश्नर ने कार्रवाई किया। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 31 दिसंबर 2025

खबरें और भी हैं

( ग्वालियर ) अत्याधुनिक पिंक लाउंज का शुभारंभ आज ग्वालियर दिनांक 31 दिसम्बर 2025- नगर निगम ग्वालियर द्वारा आनंद नगर वार्ड 5 में महिलाओं के उपयोग हेतु अत्याधुनिक पिंक लाउंज (विशेष सुविधा केन्द्र) बनाया गया है।जिसका शुभारंभ 01 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा कामकाजी महिलाओं की विशेष सुविधा को ध्यान में रखते हुए 25 लाख रुपये की लागत से आनंद नगर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर पटरी की सब्जी मंडी के पास अत्याधुनिक पिंक लाउंज (विशेष सुविधा केन्द्र) बनाया गया है। इस केंद्र पर महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टिगत महिला केयर टेकर तैनात रहेगी। अत्याधुनिक पिंक लाउंज (विशेष सुविधा केन्द्र) का शुभारंभ महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार, सभापति श्री मनोज तोमर, नेता प्रतिपक्ष श्री हरिपाल, मेयर इन काउंसिल के सदस्य श्री अवधेश कौरव, उपनेता सत्तापक्ष श्री मंगल यादव एवं स्थानीय पार्षद श्री पीपी शर्मा द्वारा किया जाएगा। सूचना क्र./1781