ग्वालियर ( ईएमएस ) | उपायुक्त एवं खेल अधिकारी नगर निगम सत्यपाल सिंह चौहान एवं सहायक यंत्री राजेन्द्र शर्मा के सेवा निवृत होने पर सभापति मनोज तोमर, नेता प्रतिपक्ष हरिपाल एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर निगम सेवा से विदाई दी। बाल भवन के नवीन सभागार में आयोजित विदाई समारोह के प्रारंभ में सभापति मनोज तोमर, नेता प्रतिपक्ष हरिपाल एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने दोनो सेवा निवृत होने वाले अधिकारियों को स्वागत किया एवं उनके कार्यों के बारे में चर्चा करते हुए दोनों अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर आयुक्त एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी दोनो अधिकारियों साथ किए गए कार्य के अनुभव साझा किए तथा बताया कि दोनो अधिकारियों की कार्यशैली अच्छी एवं प्रेरणादायक थी। हम सभी को उनसे सीखना चाहिए। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, मुनीश सिंह सिकरवार, उपायुक्त डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री पवन सिंघल, सुशील कटारे, नोडल अधिकारी खेल ब्रज किशोर त्यागी, सहायक खेल अधिकारी सुश्री विजेता सिंह चौहान, सहायक खेल अधिकारी अयोध्या शरण शर्मा, सहायक खेल अधिकारी जितेन्द्र यादव, सहायक खेल अधिकारी नमन कौरव सहित बडी संख्या में सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।