लेख
19-Jan-2026
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, माघ शुक्ल पक्ष, गुरु उदय पूर्वे, भौम, दोइज, श्रवण नक्षत्रे, सिद्ध योगे, वालव करणे, मकर की चंद्रमा, चंद्रदर्शन मुर्हूत, 30 सांयन कुंभे भानु 17/59 पंचक प्रारंभ रात्रि 1/15 द्विपुस्कर योग तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ एवं उत्तम फलदायी होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक, बड़ा उद्योगपति तथा शिक्षक लेक्चरार, प्रोफेसर, माईनिंग वाला, छुई चूना का व्यापारी तथा उद्योग स्थापना करने वाला होगा। मेष राशि :- धन लाभ आशानुकूल का हर्ष, कार्यवृत्ति में सुधार होवे, कार्य बनेंगे। वृष राशि :- मान प्रतिष्ठा, कार्यकुशलता से संंतोष होवे एवं कार्य पूर्ण संतुष्ट का होगा। मिथुन राशि :- सामर्थ्य वृद्धि भी संभंव है, विरोधियों से डटकर मुकाबला करें, विजय मिलेगी। कर्क राशि :- तनाव क्लेश व अशांति से चिन्ता व मानसिक व्यग्रता संभंव होगी। सिंह राशि :- दैनिक कार्यवृत्ति में सुधार, चिन्ताएं कम हो तथा परिश्रम सफल होगा। कन्या राशि :- शारीरिक थकावट, बैचेनी बढ़ेगी तथा समय और सामर्थ्य व्यर्थ जाएगा। तुला राशि :- दैनिक कार्यगति अनुकूल, समय की अनुकूलता का उपयोग करें। वृश्चिक राशि :- योजनाएं विफल जाए, परिश्रम से कुछ सफलता निरर्थक दिखाई देगी। धनु राशि :- मनोबल बनाए रखें तथा कार्य व्यवसाय में योजना परिपूर्ण अवश्य होगी। मकर राशि :- कुटुम्ब की समस्याओं में अर्थ व्यवस्था, बाधा पैदा अवश्य होगी, ध्यान दें। कुंभ राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, तथा मन उत्तम बना रहेगा। मीन राशि :- सफलता के साधन जुटाए तथा विशेष कार्य स्थिगित रखे। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका