क्षेत्रीय
19-Jan-2026
...


- कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन और भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी अनुष्ठान में हुए शामिल कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल के एसईसीएल-कोरबा में स्थित श्री अय्यप्पा शनेश्वर मंदिर में स्वामी अय्यप्पा सेवा समिति द्वारा विशेष अष्ठनाग पूजा का आयोजन किया गया, जिसे कालसर्प दोष के लिए किया जाता है। यह पूजा केवल मलयाली समाज के लिए नहीं बल्कि उन सबके लिए भी अहम होता है जो किसी न किसी रूप में कालसर्प दोष से पीड़ित होते हैं। इस अनुष्ठान में कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन और भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी भी शामिल हुए। इस पूजा को केरल से पधारे मुख्य तांत्रिक ब्रह्मश्री उन्नीकृष्णन नमबूदिरी द्वारा संपन्न कराया गया। हिंदू आचार के अनुसार सर्वप्रथम 8 नाग देवताओं को प्राधान्य माना जाता है। इन्हें अष्ठनाग देवता कहा जाता है। अद्भुत सिद्धि वाले इन नाग देवताओं की आराधना विधि यजुर्वेद एवं अथर्ववेद में विस्तार से बताया गया है। सर्वेश्वर्य मनोकामना के लिए नाग आराधना का विशेष महत्व है। पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नाग पूजा अनुष्ठान प्राणी मात्र के भौतिक, आध्यात्मिक और मानसिक विकास के लिए सहायक साबित होता है। इस अनुष्ठान में प्रत्यक्षतः सहभागी होने से काल सर्प दोष या राहु दोष के कारण हो रही दुविधाओं का निवारण होता है। इसके अलावा संतान सौभाग्य एवं संतानों को होने वाले क्लेशों को दूर करता है। इस अनुष्ठान में केरल से आमंत्रित पुल्लोवन सुधीर एम ए एवं श्रीमती प्रमिला एम आर ने नाग गीत की प्रस्तुति दी। 19 जनवरी / मित्तल