बिजनौर से हरिद्वार की ओर से जाने वाले वाहनों के रूट में बदलाव किया बिजनौर,(ईएमएस)। कांवड़ यात्रा के चलते शनिवार दोपहर दो बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। भारी वाहनों को कांवड़ मार्ग से रोक दिया गया है। उन्हें तय रुट पर भेजा जा रहा है। जरुरी वस्तुओं खाद्य सामग्री, पेट्रोलियम, गैस और मेडिकल संबंधित वाहनों को रात 11 बजे से सुबह चार बजे के बीच कानवाई में निकाला जा रहा है। डायवर्जन के दौरान ट्रक, डंपर, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य भारी वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंध कर दिया है। चौराहों और डायवर्जन प्वाइंट पर सिविल और ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिजनौर से हरिद्वार की ओर से जाने वाले वाहनों के रूट में बदलाव किया गया है। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर कांवड़ियों की भीड़ देखते हुए हल्के और भारी वाहन गंगा बैराज होते हुए मुजफ्फरनगर मार्ग से भेजे जा रहे हैं। वहीं कांवड़ियों के वाहनों को मंडावर, नांगल, मंडावली और भागूवाला होते हुए हरिद्वार भेजा जा रहा है। बिजनौर से मंडावर-बालावाली-लक्सर मार्ग पर भारी और हल्के वाहनों पर रोक है। कोटद्वार की तरफ जाने वाले वाहन बिजनौर से फोरलेन हाईवे से होते हुए नजीबाबाद और नजीबाबाद बाइपास से निकलते हुए कोटद्वार की तरफ भेजा रहा है। कोटद्वार और हरिद्वार के बीच हल्के वाहनों की आवाजाही समीपुर नहर पटरी हो रही है। हरिद्वार से कोटद्वार जाने वाले भारी वाहन मुजफ्फरनगर के रास्ते बिजनौर, किरतपुर से नजीबाबाद होते हुए कोटद्वार की तरफ भेजा रहा है। मुरादाबाद, काशीपुर से मुजफ्फरनगर की दिशा से आने-जाने वाले भारी वाहनों को संभल, अनूपशहर और हापुड़ व मेरठ के वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। कांवड़ यात्रा के चलते भारी वाहनों का आवागमन मंडावली, मोटामहादेव, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा तक सभी प्रकार के वाहनों पर रोक है। बिजनौर से चांदपुर, बबनपुरा पर भारी वाहन बंद रहेंगे। बिजनौर से नूरपुर दौलतपुर मार्ग पर भारी वाहन बंद रहेंगे। गन्ने के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल किया गया है। सिराज/ईएमएस 08फरवरी26 -----------------------------------