खेल
13-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। अर्यांश शर्मा और सोहैब खान के शानदार प्रदर्शन से यूएई ने टी20 विश्वकप मुकाबले में कनाडा को पांच विकेट से हरा दिया। ग्रुप-डी के इस मुकाबले में में कनाडा ने यूएई को जीत के लिए 151 रनों का लक्ष्य दिया था। इसे यूएई ने 19.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया। यूएई की ये इस टूर्नोमेंट में पहली जीत है। यूएई की जीत में सलामी बल्लेबाज अर्यांश की अहम भूमिका रही। अर्यांश ने 6 चौके और तीन छक्के लगारक 53 गेंद पर नाबाद 74 रन बनाए। वहीं सोहैब ने केवल 29 गेंदों पर 51 रन बनाये। इसमें चार छक्के और चार चौके शामिल रहे। अर्यांश और सोहैब के बीच पांचवें विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई, जिसने टीम लक्ष्य तक पहुंच पायी। वहीं कनाडा की ओर से साद बिन जफर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं .इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने 7 विकेट पर 150 रन बनाए। कनाडा की ओर से हर्ष ठाकेर ने 3 छक्के और दो चौके की मदद से 41 गेंदों पर सबसे अधिक 50 रन बनाये। वहीं . इसके अलावा नवनीत धालीवाल ने चार चौके लगाकर 28 गेंद पर 34 रनों की पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज श्रेयस मोव्वा ने 21 रन बनाये। यूएई की ओर से तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने 5 विकेट लिए। ईएमएस 13 फरवरी 2026