खेल
13-Feb-2026
...


:: देहरादून में 22 फरवरी से शुरू होगी 87वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता; अभय प्रशाल में खिलाड़ियों का सम्मान :: इंदौर (ईएमएस)। देहरादून (उत्तराखंड) में आगामी 22 फरवरी से 02 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली यूटीटी 87वीं राष्ट्रीय जूनियर एवं यूथ टेबल टेनिस स्पर्धा के लिए मध्य प्रदेश की टीमों की घोषणा कर दी गई है। मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन की चयन समिति ने खिलाड़ियों के राज्य रैंकिंग स्पर्धाओं और राज्य स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया है। चयन समिति की बैठक अध्यक्ष ओम सोनी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जयेश आचार्य, प्रमोद सोनी, रिंकू आचार्य और प्रमोद गंगराड़े शामिल थे। घोषित टीमें इस प्रकार हैं: - यूथ बालक वर्ग (19 वर्ष) : मृदुल जोशी, अबू बकर, लक्ष्य ओझा, शौर्य भागिया (सभी इंदौर)। - यूथ बालक वर्ग (17 वर्ष) : मृदुल जोशी, अबू बकर, लक्ष्य ओझा, रिदम गड़िया (सभी इंदौर)। - यूथ बालिका वर्ग (19 वर्ष) : परमी नागदेवे (भोपाल), अद्विका अग्रवाल, आराध्या राजपूत, हिया पटेल (तीनों इंदौर)। - यूथ बालिका वर्ग (17 वर्ष) : परमी नागदेवे (भोपाल), अद्विका अग्रवाल, आरना उपाध्याय, आराध्या राजपूत (सभी इंदौर)। - प्रशिक्षक : प्रतीक जंजीरे एवं अजय राजपूत टीम के साथ मुख्य प्रशिक्षक के रूप में रहेंगे। :: खिलाड़ियों का सम्मान :: राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए रवाना होने से पूर्व, मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी, जयेश आचार्य, प्रमोद सोनी, रिंकू आचार्य, प्रमोद गंगराड़े, नीलेश वेद, गौरव पटेल तथा अमित कोटिया द्वारा इंदौर के अभय प्रशाल में आयोजित एक सादे समारोह में चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी गईं। प्रकाश/13 फरवरी 2026