नरसिंहपुर, (ईएमएस)। रबी विपणन वर्ष 2026- 27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं के पंजीयन एवं उपार्जन कार्य के सुचारू क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला तकनीकी सपोर्ट सिस्टम की स्थापना की है। जारी आदेश के अनुसार जिला तकनीकी सपोर्ट सिस्टम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी- एनआईसी नरसिंहपुर श्री विकास तिवारी का मोबाइल नंबर 8959790981, जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन नरसिंहपुर श्री सौरभ चौबे का मोबाइल नंबर 9713757095, जिला प्रबंधक ई- गर्वनेंस नरसिंहपुर सुश्री कृपा सिंह का मोबाइल नंबर 9131374712, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह का मोबाइल नंबर 9644443822, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विकासखंड सांईखेड़ा श्री रामनारायण दीक्षित का मोबाइल नंबर 8800728857 और कम्प्यूटर ऑपरेटर्स श्री सौरभ राय का मोबाइल नंबर 7999303662, श्री विनोद जैन का मोबाइल नंबर 9340226174 व श्री धमेन्द्र पटेल का मोबाइल नंबर 9826050747 को शामिल किया है। उक्त अधिकारी- कर्मचारी रबी विपणन वर्ष 2026- 27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं के किसान पंजीयन एवं उपार्जन के संबंध में तकनीकी स्तर पर आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कराएंगे। राहुल वासनिक ईएमएस / 13/02/2026