क्षेत्रीय
13-Feb-2026


धार में पीएनजी गैस कनेक्शन को प्रोत्साहन: 1 जनवरी से 31 मार्च तक विशेष अभियान धार (ईएमएस)। भारत सरकार द्वारा शहरों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के प्रयासों के तहत, पीएनजी (पाइप्ड नेचरल गैस) गैस का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। पीएनजी गैस एक स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा स्रोत है, जो न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखता है, बल्कि उपयोगकर्ताओं को कई लाभ भी प्रदान करता है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड द्वारा प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी बढाने के उद्देश्य से पीएनजी के प्रति लोगो को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से 1 जनवरी, 2026 से 31 मार्च, 2026 तक अभियान चलाया जा रहा है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि पी.एन.जी.कनेक्शन: इस अभियान के तहत पी. एन. जी. कनेक्शन का लाभ उठाने के लिए, ग्राहकों को 500 रुपये का पंजीयन शुल्क व 6000 रुपये वापसी योग्य जमा राशि का भुगतान करना होगी। नवेरिया गैस गैस पाईप कम्पनी द्वारा नगर धार में अभी तक 1544 घरेलु उपभोक्ताओं को 1544, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 22 तथा इन्डस्ट्रीज को 12 पीएनजी गैस कनेक्शन जारी किये गये है। पीएनजी गैस के लाभः निरन्तर आपूर्ति व गैस खत्म होने की चिन्ता से हमेशा के लिये मुक्ति, भण्डारण की समस्या नही, स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा स्रोत, कम प्रदूषण, सस्ता और सुविधाजनक, घरेलू और व्यावसायिक उपयोग के लिए उपयुक्त, गैस की खपत के लिये कोई अग्रिम भुगतान नही पोस्ट बिलिंग व्यवस्था । उपभोक्ता सहायकः ग्राहक सहायता नियंत्रण कक्षों द्वारा समर्थित 24 घंटे नंबर 9872279872 के माध्यम से चौबीसों घंटे ग्राहक सहायता का आश्वासन दिया जाता है, जो इंजीनियरों और प्रशिक्षित तकनीशियनों द्वारा संचालित होते हैं। इस प्रकार शिकायतों, यदि कोई हो, का तुरंत समाधान किया जाता है। ग्राहक सहायता नंबर हर गली मोहल्लो एवं गैस कनेक्शन मीटर पर प्रदर्शित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए नवेरिया गैस, सीएनजी स्टेशन, नेशनल हाईव जैतपूरा धार, फोन 079292-223311/ मोबाईल नंबर 9872279872) पर संपर्क कर सकते है। ईएमएस/ 13 फरवरी 2026