क्षेत्रीय
13-Feb-2026


धार (ईएमएस)। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 9 फरवरी से 13 फरवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया गया। सप्ताह के अंतर्गत प्रदेश के सभी मनी वॉइस CFL सेंटर द्वारा डिजिटल मोबाइल वेन के माध्यम से L E D द्वारा फिल्म दिखा कर प्रसार किया गया। इसी कड़ी में ब्लॉक, बदनावर, निसरपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी कंचन वास्कले द्वारा जनपद पंचायत ऑफिस से श्वेत पताका फहराकर वित्तीय साक्षरता रथ को रवाना किया गया। साक्षरता सप्ताह की मुख्य थीम है केवायसी सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम वास्कले ने शुभ कामना देते हुए बताया कि रिजर्व बैंक की इस पहल से केवाईसी के विषय में आम जन को महत्वपूर्ण लाभ होगा। अभी भी लोग केवायसी की जानकारी के अभाव में खातों के दुरुपयोग का शिकार हो रहे है। इस अवसर पर ग्रामीण बैंक प्रबंधक श्री अंकुश मोगा, बैंक ऑफ इंडिया से श्री राहुल , एनआर एलएम से श्री पाटीदार उपस्थित थे। यह जानकारी अग्रणी जिला प्रबंधक श्री बलराम बैरागी डी गई। ईएमएस/ 13 फरवरी 2026