राज्य
13-Feb-2026
...


- किसी ने जेब में भरे, कोई मु_ियों में दबा ले गया - सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो शिवपुरी (ईएमएस) । गुना-शिवपुरी के सांसद और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी से एक रोचक मामला सामने आया है। शहर में आयोजित एक शादी समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खाने के लिए रखे मेवे व काजू उनके जाते ही उनके समर्थकों ने टेबल से उठाकर खाने शुरू कर दिए। अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिंधिया के नजर फेरते ही मेवे व काजू खाना शुरू कर दिया-बताया जाता है कि शिवपुरी के सिंधिया समर्थक और कोलारस के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रवींद्र शिवहरे की बिटिया की शादी समारोह में केंद्रीय मंत्री सिंधिया आए थे। इस दौरान सिंधिया ने यहां पर अपने समर्थकों के साथ एक टेबिल पर बैठकर चर्चा की। इस दौरान शहर के एक होटल में आयोजित शादी समारोह में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई थी. टेबल पर मेहमानों और खास तौर से महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के काजू, बादाम सहित अन्य चीजे रखीं हुई थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तो यहां पर आकर कुछ खाया नहीं लेकिन उनके साथ मौजूद उनके समर्थकों ने उनके जाते ही इन पर छपट्टा मारना शुरू कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल-खास बात यह है कि जब तक सिंधिया वहां मौजूद रहे, सभी नेता हाथ जोड़े और अनुशासन में खड़े नजर आए। कुछ देर शादी में रुकने के बाद जब सिंधिया उठे तो उनके जाते किसी ने ड्राई फ्रूट्स उठाकर मु_ी भरी तो कोई प्लेट खाली कर अपनी जेबें गरम करने में जुटा था। यह नजारा किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रंजीत गुप्ता/13फरवरी2026