क्षेत्रीय
13-Feb-2026


तीन माह में ६५ हजार से अधिक सैलानी पहुंचे, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी आ चुके हैं पार्क छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। दो जिलों सिवनी और छिंदवाड़ा की सीमा पर स्थित पेंच टाइगर रिजर्व इन दिनों विदेशी सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। घने साल और सागौन के जंगल, प्राकृतिक जलस्रोत और वन्यजीवों की विविधता यहां आने वाले पर्यटकों को रोमांचित कर रही है। खासकर बाघ और दुर्लभ काले तेंदुए की मौजूदगी ने इस अभयारण्य को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अलग पहचान दिलाई है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस पर्यटन सत्र में यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से बड़ी संख्या में पर्यटक पेंच पहुंच रहे हैं। विदेशी सैलानियों की दिलचस्पी खास तौर पर रॉयल बंगाल टाइगर के दीदार में रहती है। इसके अलावा यहां दिखाई देने वाला काला तेंदुआ भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सफारी के दौरान इन दुर्लभ वन्यजीवों की झलक मिलते ही पर्यटक रोमांचित हो उठते हैं और कैमरों में यादगार तस्वीरें कैद करते हैं। पेंच के कोर जोन में सिवनी क्षेत्र में कर्माझिरी, टुरिया तथा छिंदवाड़ा जिले में स्थित जमतरा पर्यटन जोन है। पेंच के इन गेष्ट से बीते 3 माह में कुल 15723 देशी विदेशी पर्यटकों ने पेंच टाइगर रिजर्व में भी जिप्सियों से सफारी का आनंद लेते हुए वन्यप्राणियों का दीदार किया। जिसमें 13331 भारतीय तो 1392 विदेशी पर्यटक शामिल है। वहीं बात करें 3 माह की तो कुल संख्या 69396 पर्यटक पेंच पहुंचे हैं। जिसमें 3091 विदेशी पर्यटक भी शामिल हंै। बाघ और काला तेंदुआ पर्यटकों की पहली पसंद बीते कुछ वर्षों में पेंच के ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यटकों की सुविधाओं का भी विस्तार किया गया है। सफारी की बेहतर व्यवस्था, प्रशिक्षित गाइड, सूचना केंद्र और स्थानीय संस्कृति से जुड़ी गतिविधियों ने विदेशी पर्यटकों को खासा आकर्षित किया है। खासकर पर्यटकों को बाघ और काला तेंदुआ दीदार उनका दिल जीत लेता है। बता दे कि बीते दिनों भारतीय टी 20 क्रिकेट टीम ने कप्तान सूर्यकमार यादव, ईशान किशन, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल ने भी पार्क पहुंचकर यहां के प्रकृति सौंदर्य और वन्यप्राणियों का दीदार कर चुके हंै। तीन माह के आंकड़ों पर नजर टाइगर सफारी पर्यटकों की संख्या कुल पर्यटकों की संख्या देशी विदेशी देशी विदेशी ४३७८ २९७ २०९२६ ९०८ ३५९१ ६४१ १७९६९ १८५३ ५३६२ ४५४ २६८७३ ११४० कुल १३३३१ १३९२ ६५४९५ ३९०१ तीन माह में कुल ६९३९६ पर्यटक पेंच टायगर रिर्जव पहुंचीं। ईएमएस / 13/02/2026