छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। देहात थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति और उसकी कंपनी द्वारा युवाओं से पैसे लेकर उन्हें नौकरी दिलाने का वादा किया गया था, लेकिन समय पर नौकरी नहीं मिली और ना ही उनकी राशि लौटाई गई। शिकायतकर्ता प्रिया, संचिता, विक्रम, शिवम और सोनू ने शिकायत में बताया कि परासिया रोड स्थित कैरियर लिंक प्लेसमेंट सर्विस के डायरेक्टर आशुतोषराज चौरे और मयंक सिंह ने उनसे नौ हजार रूपए लेकर 30 दिनों के भीतर नौकरी दिलाने का वादा किया था, लेकिन न तो कोई नौकरी दी गई और न ही रुपये वापस किए गए। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि एग्रीमेंट के अनुसार उन्हें पूरी धनराशि वापस मिलनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शिकायतकर्ता प्रिया उमी, संचीता धनोरिया, सोनू सेन, शिवम् बैस और नीरज चन्द्रवंशी ने कहा कि वे इस धोखाधड़ी के खिलाफ देहात थाने में कलेक्टर और एसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायत कराई गई है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से कंपनी के डायरेक्टर और उनके सहयोगियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग रखी है। ईएमएस / 13/02/2026