चेन्नई (ईएमएस) । टी-20 विश्वकप के तीसरे मैच में 197 रन का टारगेट चेज करने उतरी नीदरलैंड की टीम 15.5 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई। यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका ने टी-20 वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज की है। उसने ग्रुप ए के मैच में नीदरलैंड को 93 रन से हराया। अमेरिका ने नीदरलैंड को टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार हराया है। हरमीत सिंह ने 4 विकेट झटके। शैडली वान शाल्कविक ने 3 और मोहम्मद मोहसिन ने 2 विकेट लिए। इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी अमेरिकी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। साईतेजा मुक्कामाला ने 79 रन बनाए। जबकि कप्तान मोनांक पटेल ने 36 रन बनाए। बास डी लीडे ने 3 विकेट लिए। लोगन वान बीक, फ्रेड क्लासन और काइल क्लीन को एक-एक विकेट मिला। ईएमएस/13फरवरी2026