राज्य
पटना, (ईएमएस)। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं असम प्रदेश प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि असम विधानसभा चुनाव के संबंध में असम जेडीयू के नेताओं के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। श्री प्रसाद ने कहा कि असम प्रदेश जेडीयू के अध्यक्ष परेश नाथ के नेतृत्व में पदाधिकारियों के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सांगठनिक गतिविधियों एवं चुनाव संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव विधानपार्षद अफाक अहमद खान एवं बिहार विधान परिषद में पार्टी के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’ भी उपस्थित थे। संतोष झा- १३ फरवरी/२०२६/ईएमएस