छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कांग्रेस विधायक सुजीत चौधरी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके बोल हताशा के बोल है। यादव ने कहा कि पांच दशकों तक कांगे्रस के परिवारवाद का निजी बगीचा रहा है छिंदवाड़ा। कमलनाथ जब सत्ता में थे तब वे छिंदवाड़ा को संभाग क्यूं नहीं बना पाए तब तो कोई धमकी नहीं थी। कमलनाथ खुद यहां के बड़े नेता थे। कांग्रेस ने जिले में चार दशक से ज्यादा राज किया लेकिन जिले में ें एक स्टेडियम नहीं बनवा पाए वे। भाजपा के शासन में अब यहंा खेल परिसर बन रहा है। सांसद बंटी साहू ने 102 करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाएं, बंद कोयला खदानों को चालू करने की योजना, पर्यटन रोडमैप की सौगातें दी गई हैं। यादव ने कहा कि जनगणना से पहले सीमाएं स्थिर रखी गई हैं, ताकि कोई जल्दबाजी न हो, यह रोक नहीं, गंभीरता है। छिंदवाड़ा संभाग बनेगा। जनता अब वादे नहीं, परिणाम देख रही है। कांग्रेस के पास हताशा में ऐसे बयानों को देने के अलावा कोई रास्ता नहीं हैं। ईएमएस / 13/02/2026