छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है इस बार पांचवी और आठवी की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित होने जा रही है। 20 फरवरी से परीक्षा शुरू होगी जो 28 फरवरी तक चलेगी। इस बार पांचवी-आठवीं की बोर्ड पैटर्न की तर्ज पर आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 4 नये परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिला परियोजना समन्वयक जगदीश कुमार इड़पाचे ने बताया कि निर्देश के मुताबिक 3 किमी से अधिक दूरी के कारण जिले में चार नए परीक्षा केंद्र तैयार किए गए है इसमें जुन्नारदेव, तामिया, हर्रई और सौंसर में एक-एक नये परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले ३४९ परीक्षा केंद्र थे इस बार केंद्रों की संख्या बढ़कर ३५३ हो गई है। 99 कलस्टर और ३५३ केंद्र विकासखंड कलस्टर परीक्षा केंद्र अमरवाड़ा ०८ ३१ बिछुआ ०६ १६ छिंदवाड़ा १० ३७ चौरई ०८ ३० हर्रई ११ ३९ जुन्नारदेव १३ ५० मोहखेड़ ०९ ३० पांढुर्णा ०८ २६ परासिया १० ३९ सौंसर ०६ २० तामिया १० ३५ पांचवी में ३२ हजार 770 और आठवीं में ३० हजार १६७ परीक्षार्थी देंगे पेपर एपीसी संकेत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में इस बार कक्षा पांचवी की परीक्षा में ३२ हजार ७७० और आठवीं की परीक्षा में ३० हजार १६७ परीक्षार्थी पेपर देंगे। परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पूरी की जा रही है। परीक्षा केंद्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था और पर्याप्त इंतजाम होंगे। बता दें कि कक्षा पांचवी की परीक्षा २० से 26 फरवरी तक होगी। परीक्षा का समय 2 बजे से ४.३० बजे तक निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार आठवीं की परीक्षा 20 से २८ फरवरी तक चलेगी। ईएमएस / 13/02/2026