:: आज परिणय सूत्र में बंधेंगे 4 युगल, स्वच्छता और अन्न बचत के लिए लेंगे आठवां फेरा :: इंदौर (ईएमएस)। अग्रसेन महासभा द्वारा बायपास स्थित महासभा भवन पर दो दिवसीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य शुभारंभ शुक्रवार शाम महिला संगीत और फाग महोत्सव के साथ हुआ। आयोजन के पहले दिन वर-वधू पक्ष के मेहमानों ने सुगंधित फूलों की होली खेलकर उत्सव मनाया। महासभा के अध्यक्ष कैलाश नारायण बंसल और संयोजक राजेश जिंदल ने बताया कि शनिवार, 14 फरवरी को 4 युगल परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस विवाह की विशेषता आठवां फेरा होगी, जिसके माध्यम से नवदंपति इंदौर को नौवीं बार स्वच्छता में अव्वल बनाने और मांगलिक आयोजनों में जूठन न छोड़ने का संकल्प लेंगे। :: आज के प्रमुख कार्यक्रम :: शनिवार को दोपहर 4:30 बजे सामेला, शाम 5 बजे बारात चल समारोह और शाम 7 बजे वरमाला कार्यक्रम होगा। रात्रि 8:30 बजे पाणिग्रहण संस्कार के पश्चात रात 11 बजे युगलों को गृहस्थी के उपहार भेंट कर विदा किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में समाज के वरिष्ठ समाजसेवी और महासभा की टीम सक्रिय रूप से जुटी है। प्रकाश/13 फरवरी २०२६ संलग्न चित्र - अग्रसेन महासभा द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह का शुभारंभ शनिवार शाम बायपास स्थित मांगलिक भवन पर महिला संगीत के साथ हुआ।