खेल
17-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय टीम के दो पूर्व कप्तानों सुनील गावस्कर और कपिल देव सहित दुनिया भर के 14 दिग्गज पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान सरकार को एक पत्र लिखकर पूर्व क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। इमरान दिग्गज क्रिकेटर रहे हैं और उनकी कप्तानी में ही पाक टीम ने साल 1992 में एकमात्र विश्वकप जीता था। संन्यास के बाद राजनीति में आये इमरान प्रभानमंत्री भी रहे है पर आजकल वह भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद है। काल कोठरियों में बंद इमरान की हाल बेहद खराब बतायी जा रही है। उनके परिवार और समर्थकों की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने 73 साल इमरान की चिकित्सा जांच के आदेश दिये थे जिनपर सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता था पर इसकी जगह पर डॉक्टरों की टीम को रावलपिंडी की अडियाला जेल भेज दिया गया। इमरान के खिलाफ खेले गावस्कर और कपिल सहित भारतीय क्रिकेटरों ने उनकी बिगड़ती हालत पर चिंन्ता जतायी है। साथ ही कहा कि इमरान की आंखों की रोशनी भी तेजी से जा रही है। पिछले ढाई साल से उनकी खराब सेहत की खबरें आ रही हैं जिससे हम दूखी हैं। हम चाहते हैं कि उनके मानवीय अधिकारों का सम्मान किया जाये और इंसानियत से पेश आया जाये। हमारा मानना ​​है कि इमरान खान जैसे शीर्ष कद के व्यक्ति के साथ एक पूर्व राष्ट्रीय नेता और वैश्विक खेल हस्ती के रूप में गरिमा और बुनियादी मानवीय सम्मान के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए। इसलिए हम पाकिस्तान सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह यह सुनिश्चित करे कि इमरान को मूलभूत सुविधाएं मिलें। जिसमें उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए उनकी पसंद के योग्य विशेषज्ञों द्वारा तत्काल, पर्याप्त और निरंतर चिकित्सा देखभाल के अलावा अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हिरासत की स्थिति में , भी परिवार के करीबी लोगों को मिलने दिया जाये। इसके अलावा उन्हें कानूनी सुविधाएं भी मिलनी चाहिये। साथ ही कहा कि क्रिकेट हमेशा से देशों के बीच एक सेतु रहा है। मैदान पर हमारा साझा इतिहास हमें याद दिलाता है कि स्टंप गिरने के साथ ही प्रतिद्वंद्विता समाप्त हो जाती है और सम्मान कायम रहता है। इमरान अपने पूरे करियर में इसी भावना के साथ खेले। इसलिए हम अधिकारियों से अपील करते हैं कि वे शालीनता और न्याय के सिद्धांतों का पालन करके इस भावना का सम्मान करें। साथ ही कहा कि यह अपील खेल भावना और मानवता की भावना से की जा रही है, इससे उनके खिलाफ किसी भी कानूनी कार्रवाई पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस पत्र में गावस्कर, कपिल के अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन, माइकल ब्रेयरली, डेविड गोवर, नासिर हुसैन, ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, किम ह्यूजेस, स्टीफन वॉ, बेलिंडा क्लार्क, सुनील गावस्कर, कपिल देव, और न्यूजीलैंड के जॉन राइट और वेस्टइंडीज के वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड, इमरान ने पाक को केवल 1992 का विश्व कप नहीं जिताया बल्कि देश को कई हीरोज दिए। उनकी गिनती दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स और दिग्गज कप्तानों में होती है. ईएमएस 17 फरवरी 2026