खेल
17-Feb-2026
...


कोलंबो(ईएमएस)। श्रीलंका की आईसीसी टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत में भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज कोच विक्रम राठौर और क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर की अहम भूमिका रही है। श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान और कोच कोच सनथ जयसूर्या ने भी इनकी प्रशंसा की है। श्रीलंका की टीम इस बार सुपर-आठ में पहुंची है जबकि पिछले दो टूर्नामेंट में वो ग्रुप स्तर से भी से आगे नहीं बढ़ पायी थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पथुम निसांका ने शतकीय पारी खेलकर टीम को जिताया। इसमें राठौर की कोचिंग और टिप्स की अहम भूमिका रही है। उनके आने से हमारे बल्लेबाजों का मनोबल बढ़ा है। मैच के बाद जयसूर्या ने कहा कि कहा, “आर श्रीधर हमारे क्षेत्ररक्षण कोच हैं, वो भारत से हैं। वहीं विक्रम राठौर हमारे बल्लेबाजी कोच हैं। दोनों काफी अच्छे इंसान हैं। अभ्यास के दौरान जो भी हम चाहते हैं, वो सब करते हैं, जो क्षेत्ररक्षण के लिए बहुत अच्छा है। आईपीएल के अनुभव के साथ वो खिलाड़ियों के साथ अच्छी तरह काम कर रहे हैं और टीम को बेहतर बना रहे हैं। उनके आने से हमारे बल्लेबाजों का मनोबल बढ़ा है।” उन्होंने टीम की दमदार गेंदबाजी की भी तारीफ की। पहले आठ ओवर में 100 रन बनाने के बाद श्रीलंका ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर अंकुश लगा दिया। अपने प्रमुख तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना के हैमस्ट्रिंग इंजरी के बावजूद श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को 20 ओवर में 181 रन पर रोक दिया। मुझे लगता है कि महीश तीक्षणा और बाकी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। ईएमएस 17 फरवरी 2026