मुंबई (ईएमएस)। नेपाल ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली जीत हासिल की है। टीम ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल ने ग्रुप सी के इस मैच का टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम ने वर्ल्डकप में पहली बार टॉस जीता है। स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन बनाए। जवाबी पारी में नेपाल ने 19.2 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर लिया। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 23 बॉल पर 50 रन की नाबाद पारी खेली। ओपनर कुशल भुर्तेल ने 43 रन बनाए। माइकल लीस्क को 3 विकेट मिले। स्कॉटलैंड की ओर से ओपनर माइकल जोन्स (71 रन) ने फिफ्टी लगाई। जॉर्ज मुन्से ने 27 और ब्रैंडन मैकमुलेन ने 25 रन बनाए। शेष बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। नेपाल की ओर से सोमपाल कामी ने 3 विकेट झटके। नंदन यादव को 2 विकेट मिले। कप्तान रोहित पौडेल और कुशल भुर्तेल ने एक-एक विकेट लिए। सुबोध/१७-०२-२०२६