पुलिसकर्मियों पर फायर किया, मामले में 6 अधिकारी सस्पेंड जम्मू(ईएमएस)। जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर से सोमवार शाम 2 पाकिस्तानी नागरिक समेत 3 नाबालिग फरार हुए। इस मामले में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए। मामले की जांच जारी है। नाबालिगों के सेंटर से फरार होने की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई थी। 22 सेकेंड के वीडियों में नजर आ रहा है कि शाम करीब 5.15 बजे दो नाबालिग झगड़ा कर रहे हैं। सेंटर के दो कर्मचारी पास ही खड़े उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। तभी कैप पहना हुआ नाबालिग पीछे से आता है और कर्मचारी के सिर पर फायर कर देता है। फायर होते ही दोनों कर्मचारी पीछे हटते हैं। इसमें नाबालिग फिर से गन लोड करता है और दूसरा फायर करने की कोशिश करता है, लेकिन फायर नहीं होता। कैप पहना लडक़ा और सफेद जैकेट पहना लडक़ा कर्मचारियों पर हमला कर देते हैं। इसके बाद तीन नाबालिग सेंटर से भाग निकलते हैं। वहीं, जुवेनाइल सेंटर से फरार नाबालिग में एक की मां भी लापता हैं। पुलिस के मुताबिक महिला की भी तलाश की जा रही है। विनोद उपाध्याय / 17 फरवरी, 2026