राष्ट्रीय
17-Feb-2026


मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया गया एडमिट; बेटे सलमान खान हॉस्पिटल पहुंचे मुंबई(ईएमएस)। दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी एक अंदरूनी सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दी। हालांकि, अभी तक उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह सामने नहीं आई है। सलीम खान की तबीयत बिगडऩे के बाद उनके बेटे और एक्टर सलमान खान समेत परिवार के कई सदस्य हॉस्पिटल पहुंचे। 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था बता दें कि सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था और वह हाल ही में 90 साल के हुए हैं। वह हिंदी सिनेमा के चर्चित पटकथा लेखकों में गिने जाते हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग उनकी वास्तविक ताकत नहीं है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और पटकथा लेखन में कदम रखा। विनोद उपाध्याय / 17 फरवरी, 2026