राष्ट्रीय
17-Feb-2026


गांधीनगर(ईएमएस)। गुजरात में स्कूलों के बाद अब अदालतों के बम धमकी से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार को वडोदरा, वलसाड, गांधीनगर और अहमदाबाद समेत 6 जिला कोर्ट को धमकी वाला ईमेल मिला। इसके बाद इन कोर्ट में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस, बॉम्ब स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स की टीमें कोर्ट पहुंची। सभी कोर्ट कैंपस खाली कराए गए, इसके बाद जांच की गई। हालांकि किसी भी कोर्ट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 16 फरवरी को भी गुजरात के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। वडोदरा के 25 स्कूलों और अहमदाबाद के 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे पत्र मिले थे। इनमें मोदी-शाह को निशाना बनाने की बात लिखी थी। विनोद उपाध्याय / 17 फरवरी, 2026