विधानसभा में छिंदवाड़ा: कांग्रेस विधायकों ने पहले ही दिन पूछे सवाल छिंदवाड़ा (ईएमएस)। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के विधायकों ने अतारांकित प्रश्रों के जरिए विभिन्न विभागों से लिखित जानकारी मांगी। विधायकों ने ख्ेाल युवा कल्याण विभाग, कृषि विभाग, पंचायत विभाग, सहकारिता, शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी। परासिया विधायक सोहन वाल्मिक ने पंचायत कर्मियों के नियमितिकरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने खेल युवा कल्याण विभाग, पंचायत विभाग से जुड़ी जानकारी सदन में मांगी। उन्होंने ने खेल युवा कल्याण विभाग से संबंधित परािसया में इंडोर स्टेडियम का मुद्दा फिर से उठाया। उन्होंने इसके लिए नई जगह चयनित करने को लेकर सवाल पूछा। मंत्री कैलाश सारंग ने बताया कि जनवरी में ही कलेक्टर को समतल व उपयुक्त नगर निकाय सीमा से 2किमी की परिधि 10 एकड़ भूमि आवंटन के लिए पत्र लिखा है। जिला प्रशासन द्वारा भूमि आवंटन उपरांत समुचित प्रस्ताव प्राप्त कर सक्षम समिति से अनुमोदन हेतु प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित किया जावेगा। वाल्मिक ने परासिया विधानसभा क्षेत्र के छात्रावासों और युवा खिलाड़ियों को कबड्डी व कुश्ती मेट उपलब्ध कराने के साथ ग्राम पंचायतों में अस्थाई रूप से कार्यरत चौकीदार, नलकूप चालक पंप ऑपरेटर, मृत्य, सफाई कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारियों को नियमित किए जाने का मुद्दा उठाया। विधायक ने अपने क्षेत्र में नौ पंचायतों में सेवा सहकारी समिति खोलने की मांग की। जुून्नारदेव विधायक सुनील उइके ने उच्च शिक्षा का मुद्दा उठाते हुए राजा शंकरशाह यूनिवर्सिटी को स्थापना के बाद अब तक दी गई राशि ओर बिल्डिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए चिन्हित की गई भूमि आवंटन आदेश के दस्तावेज के साथ राशि आवंटन की जानकारी मांगी। उइके ने इमलीखेड़ा में स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का पहली बार सरकार को भेजे गए प्रस्ताव के बारे में भी पूछा। इस पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि 30जनवरी 2019 को इमलीखेडा में स्थित 8.093 हेक्टेयर भूमि फुटबाल अकादमी एवं इंटीग्रेटेड स्पोर्टस कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए खेल और युवा कल्याण विभाग की आवंटित की गई। भूमि का प्रथम सर्वेक्षण 21 फरवरी 2019 को किया गया था। जिले द्वारा विधिवत प्रस्ताव प्रेषित नहीं किये जाने के कारण छिंदवाड़ा में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स निर्माण की स्वीकृति की कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत के अंतर्गत महिलास्व सहायता समूहों की जानकारी मांगी। चौरई विधायक सुजीत सिंह चौधरी ने चौरई कृषि मंडी का ग्रेड और मंडी की वार्षिक आवक, राजस्व एवं किसानों की संख्या की जानकारी मांगी। इसके ग्रेड उन्नयन के बारे में भी उन्होंने जानकारी चाही। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने बताया कि चौरई कृषि उपज मंडी सी वर्ग में है। मंडियों का अंतिम वर्गीकरण वर्ष 2016 में किया गया था। इसके उपरांत मंडियों का पुन: वर्गीकरण नहीं हुआ है। चौधरी ने जाखावाड़ी से देवी सड़क निर्माण की स्वीकृत राशि, लंबाई, कार्य प्रारंभ दिनांक, कार्य पूर्ण दिनांक, व्यय राशि एजेंसी नाम और कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी चाही। सौंसर विधायक विजय चौरे ने पिछले पांच साल में सौंसर विधानसभा में बनाए अमृत सरोवरों का निर्माण और उनपर खर्च राशि का ब्यौरा मांगा। पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल ने बताया कि सौंसर विधानसभा क्षेत्र में विगत 5 वर्षों में अमृत सरोवर योजना अंतर्गत 15 तालाब बनाए गए हैं। चोरे ने श्रम मंत्री से पिछली 10 जनवरी को गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड, बोरगांव में धनराज गुजवार नामक श्रमिक की मशीन बेल्ट में फंसने से मृत्यु का मामला उठाया और श्रमिक की आयु और उनके सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के संबंध में जानकारी मांगी। इस संबध्ंा में श्रम मंत्री ने बताया कि जो घटना हुई उसके लिए मप्र औद्योगिक नियोजन (स्थाई आदेश) अधिनियम 1961 के तहत कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। मृतक के परिजनों को 7 लाख 77 हजार 122 रुपए का प्रवधान है। कारखाना प्रबंधन द्वारा आयुक्त श्रम न्यायालय में राशि जमा करायी गई है। इसके अतिरिक्त त्वरित सहायता के रूप में मृतक के आश्रितों को रूपये 2 लाख रुपए दिए गए। चौरे ने ग्रामीण विकास कार्यों के लिए शासन से सौंसर विधानसभा को कितनी राशि आवंटित हुई इसकी जानकारी भी मांगी। ईएमएस/ मोहने/ 17 फरवरी 2026